Home > मनोरंजन > कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह विवाह बंधन में बंधी, गोविंदा मतभेद भूलाकर भांजी की शादी में हुए शामिल

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह विवाह बंधन में बंधी, गोविंदा मतभेद भूलाकर भांजी की शादी में हुए शामिल

कृष्णा ने पैपराजी से बात करते हुए शादी में मामा की मौजूदगी को बेहद खास बताया

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह विवाह बंधन में बंधी,  गोविंदा मतभेद भूलाकर भांजी की शादी में हुए शामिल
X

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। आरती मुंबई में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं। इन तस्वीरों में आरती और दीपक बहुत अच्छे लग रहे हैं।

इस मौके पर आरती सिंह लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया। इस लहंगे में उनका लुक बिल्कुल देखने लायक था। आरती का ब्राइडल लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वहीं दीपक ने कढ़ाई वाले काम वाली सफेद शेरवानी पहनी थी। आरती और दीपक का वेडिंग लुक चर्चा में है। कपल की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी के इन वायरल फोटोज और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गोविंदा ने अपने मामा होने का फर्ज निभाया -

आरती सिंह की शादी में सबको जिस शख्स का इंतजार था वो थे एक्ट्रेस के मामा यानी एक्टर गोविंदा। आखिरकार अभिनेता गोविंदा ने अपने मामा होने का फर्ज निभा दिया है। आरती सिंह की शादी में गोविंदा बेहद खुशी के साथ शामिल हुए। काले सूट में गोविंदा हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक्टर कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह काफी समय से मामा गोविंदा के आरती की शादी में आने का इंतजार कर रहे थे। हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी में इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं लेकिन मामा नहीं आये। हालांकि, गोविंदा ने अपनी भतीजी की शादी में ग्रैंड एंट्री कर सभी को चौंका दिया। गोविंदा के आने से कृष्णा और कश्मीर की खुशी कम नहीं हुई। इस बार पैपराजी से बात करते हुए शादी में मामा की मौजूदगी को बेहद खास बताया गया।

पैपराजी को मिठाई बांटी

शादी के बाद आरती सिंह ने अपने पति दीपक के साथ बाहर आ कर मीडिया और पैपराजी को मिठाई बांटी। सभी ने आरती और दीपक को शादी की शुभकामनाएं दी। दोनों बेहद खुश थे और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। दोनों की फोटोज वायरल हो रही है।

ये एक्टर्स हुए शामिल -

आरती की शादी में एक्टर्स की महफिल देखने को मिली। इसमें प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता, शेफाली शाह, पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला, देवोलीना भट्टाचार्जी, हिंदुस्तानी बाऊ, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर समेत कई कलाकार शामिल हुए थे। जिनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Updated : 26 April 2024 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top