Home > खेल > फूटबाल > SAFF Cup : भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक

SAFF Cup : भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक

कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करके हम बहुत खुश हैं।

SAFF Cup : भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, कप्तान सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक
X

नईदिल्ली/वेबडेस्क।भारतीय फुटबॉल टीम ने साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) कप में बुधवार को पाकिस्तान को करारी हार शिकस्त दी। बैंगलोर के कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी है। मुकाबले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक जमाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम शनिवार 24 जून को अपने दूसरे मैच में नेपाल से भिड़ेगी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम का पहला गोल 10वें मिनट में आया। कप्तान सुनील छेत्री ने यह गोल दागा। इसके बाद कप्तान छेत्री ने 16वें मिनट में एक और गोल किया। भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली। इसके बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखा। हाफटाइम तक भारत का स्कोर 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक रही। 73वें मिनट में कप्तान छेत्री ने हैट्रिक लगाकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया। खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। भारत ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करके हम बहुत खुश हैं। बारिश की ऐसी परिस्थितियों में मैच खेलना आसान नहीं होता है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

Updated : 22 Jun 2023 1:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top