Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > पहले डाला वोट फिर ससुराल के लिए विदा हुई सतना की लाडली रोशनी

पहले डाला वोट फिर ससुराल के लिए विदा हुई सतना की लाडली रोशनी

पहले डाला वोट फिर ससुराल के लिए विदा हुई सतना की लाडली रोशनी
X

रोशनी बोली- पहले वोट डालेगी, फिर ससुराल जाएगी

सतना। सतना के नागौद विधानसभा में उचेहरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिथौराबाद अंतर्गत अतरवेदिया गांव में रोशनी कुशवाहा पिता कैदीलाल कुशवाहा की रात में बरात आई थी। मतदान की सुबह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई होने वाली थी, तभी रोशनी ने परिजनों से कहा कि वो पहले वोट डालेगी, फिर ससुराल जाएगी।

परिजनो ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया

दुल्हन के वेश में ही अपने पति नीरज कुशवाहा के साथ पिथौराबाद के पोलिंग बूथ क्रमांक 176 पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद बारात की धूमधाम से कंचनपुर कोठी के लिए विदाई हुई। सभी लोगों ने रोशनी की इस पहल की सराहना की है।

शादी के विदा होने से पूर्व देश के प्रति अपना कर्तव्‍य निभा रहे है

लोकतंत्र के पर्व में जागरूक मतदाता के अलावा नवविवाहित जोड़े भी सजग हैं। शादी के विदा होने से पूर्व देश के प्रति अपना कर्तव्‍य निभा रहे हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाकर वोट देते देखी गई हैं।

वोट देकर ससुराल पन्ना जिले के डुहली ग्राम के लिए विदा हुईं माधवी

कटनी विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद के ग्राम अगौध की नवविवाहिता माधवी यादव ने विदाई के पहले किया मतदान। माधवी का विवाह रात को हुआ है। माधवी ने शुक्रवार को अपनी विदाई के पूर्व अगौध ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 285 में मतदान किया और उसके बाद अपने ससुराल पन्ना जिले के डुहली ग्राम के लिए विदा हुईं।


Updated : 26 April 2024 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top