Home > राज्य > मध्यप्रदेश > शिवपुरी > अशोकनगर में चुनाव प्रचार के दौरान हुआ कुछ ऐसा, प्रियदर्शिनी सिंधिया में लाठियां पड़ते-पड़ते बची

अशोकनगर में चुनाव प्रचार के दौरान हुआ कुछ ऐसा, प्रियदर्शिनी सिंधिया में लाठियां पड़ते-पड़ते बची

अशोकनगर में चुनाव प्रचार के दौरान हुआ कुछ ऐसा, प्रियदर्शिनी सिंधिया में लाठियां पड़ते-पड़ते बची
X

शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी से लोकसभा टिकट मिलने के बाद से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी मैदान में उतर गई हैं। वे भी जमकर जनसंपर्क और चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में वे बुधवार को एक अशोकनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां कुछ ऐसा हुआ की महारानी सिंधिया में लाठियां पड़ने से बाल-बाल बच गई।

दरअसल, प्रियदर्शिनी सिंधिया बुधवार को अशोकनगर में एक मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल हुई थी। इस दौरान जब वे मंच पर मौजूद थी , छोटी बच्चियों ने लाठी चलाने का प्रदर्शन किया। बच्चियों को लाठी चालता देख वे मंच से उतरकर बच्चों के पास आ गई लेकिन बच्चियों को इसकी भनक नहीं लगी। बच्चियां तेज-तेज लाठियां चला अपना हुनर का प्रदर्शन करती रही। जब बच्चियों को श्रीमती सिंधिया के नजदीक होने का एहसास हुआ तो वे रुक गई।

इसके बाद प्रियदर्शिनी राजे ने बच्चियों के लाठी चलाने की सराहना की एवं उनसे लाठी चलाना सीखीं। कार्यक्रम के बाद प्रियदर्शिनी सिंधिया शहर में एक कपड़े की दुकान पर भी पहुंची थीं और वहां से सूट के कपड़े खरीदे थे।

Updated : 13 April 2024 12:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top