Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन, पार्टी में शोक की लहर

हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन, पार्टी में शोक की लहर

राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे

हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का निधन, पार्टी में शोक की लहर
X

हाथरस। हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाजपा सांसद के निधन से समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर अनूप वाल्मीकि को हाथरस से प्रत्याशी बनाया है।

बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह दिलेर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत भाजपा के लिए बड़ी क्षति है।राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे। राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से साल 1996 से लेकर 2004 तक लगातार चार बार सांसद रहे थे।

Updated : 24 April 2024 2:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top